MP Accident : मध्य प्रदेश के डिंडोरी से भीषण सड़क हादसा, 14 की मौत, मची चीख-पुकार

mp accident news today : मध्य प्रदेश के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें 14 लोगों की जान गई है.

MP Accident: मध्य प्रदेश के डिंडोरी से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार हादसे में 14 की मौत हो गई है जबकि 21 लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.

हादसे के बाद मची चीख पुकार

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में भीषण सड़क हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. हादसा शहपुरा थाना व बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट की है. बताया जा रहा है कि अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन के पलट गया जिससे 14 लोगों की जान घटनास्थल पर ही चली गई. ये सभी एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

सीएम मोहन यादव ने जताया शोक

मध्य प्रदेश सीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में वाहन दुर्घटना में हुई मौत पर दुख जताया है. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को आदेश दिया गया है. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके डिंडौरी पहुंच रहीं हैं.

MP News: हरदा ब्लास्ट में 11 की मौत, 174 लोग घायल, फैक्ट्री मालिक समेत 3 गिरफ्तार, जारी है मलबा हटाने का काम

विकास मिश्रा (कलेक्टर डिंडोरी) के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी कि डिंडोरी के बड़झर घाट पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 14 लोगों की मौत हो. 20 घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >