Maharashtra Politics : देवेंद्र फडणवीस ने धनंजय मुंडे से अचानक क्यों कहा– इस्तीफा दो

Maharashtra Politics : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने धनंजय मुंडे को मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिये कहा. जानें यहां अखिर क्या है वजह?

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में आरोपी बनाया. इसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कहने पर मुंडे को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा.

सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने खबर दी कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार रात को फडणवीस से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान देशमुख हत्या मामले में सीआईडी ​​द्वारा दायर आरोपपत्र और दो अन्य संबंधित मामलों के नतीजों पर चर्चा की. इनमें कराड को आरोपी नंबर एक बनाया गया है. एक सूत्र ने बताया, ‘‘फडणवीस ने धनंजय मुंडे से मंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा.’’

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

मुंडे बीड जिले के परली से एनसीपी विधायक

राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मुंडे बीड जिले के परली से एनसीपी (अजित गुट) के विधायक हैं. इससे पहले वह बीड के संरक्षक मंत्री थे. वर्तमान में एनसीपी प्रमुख अजित पवार पुणे के साथ-साथ बीड जिले के संरक्षक मंत्री हैं.

सरपंच देशमुख की कर दी गई थी हत्या

बीड के मासाजोग गांव के सरपंच देशमुख की पिछले साल दिसंबर में हत्या कर दी गई थी. जिले में एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली के प्रयास को रोकने की कोशिश करने पर उनको अगवा किया गया था. इसके बाद उन्हें प्रताड़ित किया गया था.

आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज

सीआईडी ने 27 फरवरी को देशमुख की हत्या और दो संबंधित मामलों में बीड जिले की एक अदालत में 1,200 से अधिक पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया. सरपंच की हत्या, अवाडा कंपनी से पैसे ऐंठने की कोशिश और कंपनी के सुरक्षा गार्ड पर हमला करने के तीन अलग-अलग मामले बीड के केज थाने में दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया है. अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन पर मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है. एक आरोपी अब भी फरार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >