महाराष्‍ट्र: डिनर के बाद पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में लोग करने लगे उल्टी, 69 अस्‍पताल में भर्ती

maharashtra news : धुले के एसपी प्रवीण कुमार पाटील ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि रात का खाना खाने के बाद ये बीमार हुए हैं. सभी लोगों की हालत अभी ठीक है. 29 लोगों को अभी ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.

महाराष्‍ट्र के धुले से एक बड़ी खबर आ रही है. न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार यहां के पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के कुछ लोगों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें धुले के सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है पेट दर्द और उल्टी के की शिकायत 69 लोगों ने की जिसके बाद आनन-फानन में इन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया.

मामले को लेकर धुले के एसपी प्रवीण कुमार पाटील ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि रात का खाना खाने के बाद ये बीमार हुए हैं. सभी लोगों की हालत अभी ठीक है. 29 लोगों को अभी ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. मामले की जांच अभी चल रही है.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >