Kolkata Doctor Murder: डॉक्टर बांधेंगे पुलिसवालों को राखी, एमएआरडी ने कहा- जान से समझौता नहीं

Kolkata Doctor Murder: कोलकाता मामले पर जारी प्रदर्शन के तहत आज डॉक्टर सरकारी अधिकारियों, कॉलेज प्रशासकों, पुलिस, सुरक्षाकर्मियों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों को राखी बांधेंगे.

Kolkata Doctor Murder: महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या करने के विरोध में अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है. वहीं, उनके संगठन की ओर से मांग की गई है कि सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए. केंद्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा अधिनियम सरकार तुरंत लागू करे. महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) 13 अगस्त से हड़ताल पर हैं. कोलकाता मामले पर जारी प्रदर्शन के तहत सोमवार को यानी आज डॉक्टर सरकारी अधिकारियों, कॉलेज प्रशासकों, पुलिस, सुरक्षाकर्मियों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों को राखी बांधेंगे.

एमएआरडी की ओर से इस संबंध में बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया है- राखी बांधने का फैसला महज प्रतीकात्मक नहीं है. यह व्यवस्था को सीधी चुनौती है कि वह हमें हमारे डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों को हिंसक भीड़ के हमले से बचाएं. हम महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टर मामले पर आक्रोश व्यक्त करने और कार्रवाई कराने की मांग के लिए एकजुट हैं. यह केवल न्याय की मांग नहीं है. यह तत्काल, बिना किसी समझौते के सुरक्षात्मक सुधार किए जाने के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करने का तरीका है.

Read Also : Kolkata Doctor Murder Case: मृतक डॉक्टर के पिता का खुलासा- श्मशान घाट पर पहले जला दिया गया बेटी का शव, मां ने भी खोले कई राज

डॉक्टरों ने पीएम मोदी से क्या मांग की ?

एमएआरडी के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को राखी के साथ पत्र भेजकर मांग की जाएगी कि सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए. एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केन्द्रीय स्वास्थ्य देखभाल संरक्षण अधिनियम को जल्द लागू करवाने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की जान से समझौता नहीं किया जा सकता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >