महाराष्ट्र में लू का कहर: 11 लोगों की मौत, 19 की हालत नाजुक, CM शिंदे ने किया मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र में लू का कहर: भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान हुई लोगों की मौत पर प्रदेश के सीएम एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है. उन्होंने अस्पताल जाकर बीमार लोगों से भी मुलाकात की है. वहीं, सीएम शिंदे ने सभी मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये बतौर मुआवजा देने की घोषणा की है.

महाराष्ट्र में लू का कहर: महाराष्ट्र सरकार की ओर से नवी मुंबई में आयोजित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान तेज धूप की चपेट में आने से करीब 11 लोगों मौत हो गई. वहीं 120 लोग बीमार हो गये हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वालों में 8 महिलाएं शामिल हैं, इनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं. बता दें, कार्यक्रम में लाखों लोगों ने हिस्सा लिया था. नवी मुंबई के खारघर के एक मैदान में सुबह साढ़े 11 बजे से लेकर दिन के 1 बजे तक यह कार्यक्रम चला. इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा था.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यक्रम में लाखों लोग शरीक हुए थे. कार्यक्रम में शामिल होने महाराष्ट्र के दूर-दराज से लोग आये थे. महाराष्ट्र के अलावा मध्य प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात से भी लोग कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. हालांकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन भारी भीड़ के कारण वो नाकाफी साबित हो रही थी. इसके अलावा धूप से बचने के इंतजाम की भी कमी हो गई. जिसके कारण कई लोग तेज धूप की जग में आकर बीमार हो गये और 11 लोगों की जान चली गई.

मृतकों के परिजनों को सरकार ने दिया 5-5 रुपये का मुआवजा: भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान हुई लोगों की मौत पर प्रदेश के सीएम एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है. उन्होंने अस्पताल जाकर बीमार लोगों से भी मुलाकात की है. वहीं, सीएम शिंदे ने सभी मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये बतौर मुआवजा देने की घोषणा की है. साथ ही कहा की बीमार लोगों का अस्पताल में मुफ्त इलाज किया जाएगा. सीएम शिंदे ने कहा कि मरीजों के इलाज में किसी किस्म की कमी नहीं होनी चाहिए.

Also Read: Hit And Run: महाराष्ट्र में कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस को टक्कर के बाद 20 किलोमीटर तक घसीटा, गिरफ्तार

अमित शाह ने दिया पुरस्कार: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खारघर क्षेत्र में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आध्यात्मिक नेता एवं समाज सुधारक अप्पासाहेब धर्माधिकारी को यह पुरस्कार प्रदान किया. इवेंट में उनके लाखों प्रशंसक शामिल हुए थे. इसी दौरान कई लोग तेज धूम की चपेट में आकर बीमार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >