नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में बड़ा धमाका, 9 लोगों की मौत, सीएम शिंदे ने किया मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली एक कंपनी में आज यानी रविवार को बड़ा हादसा हो गया है. नागपुर के बाजारगांव में सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में धमाका होने से नौ लोगों की मौत हो गई. यह धमाका सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के दौरान हुआ.

महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली एक कंपनी में आज यानी रविवार को बड़ा हादसा हो गया है. नागपुर के बाजारगांव में सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में धमाका होने से नौ लोगों की मौत हो गई. यह धमाका सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के दौरान हुआ. सोलर इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ महाप्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना उस इमारत में हुई जहां कोयला खदानों में इस्तेमाल होने वाले बूस्टर का उत्पादन किया जाता है. उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब उत्पादों को सील किया जा रहा था.

मुआवजे का ऐलान

वहीं, घटना को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने ट्वीट कर लिखा है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज में विस्फोट में 6 महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हो गई. यह एक कंपनी है जो रक्षा बलों के लिए ड्रोन और विस्फोटक बनाती है. इसमें नागपुर के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल हैं. लगातार संपर्क में हैं और आईजी, एसपी और कलेक्टर मौके पर हैं. राज्य सरकार इस घटना में मरने वालों के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता देगी.

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस करेंगे घटनास्थल का दौरा
इधर,  सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में हुए धमाके पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल का दौरा करने जा रहा हूं. सीएम ने मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. हम इस घटना के पीछे की वजह का पता लगाएंगे. गौरतलब है कि विस्फोट बाजारगांव इलाके में सोलर इंडस्ट्रीज की कास्ट बूस्टर इकाई में हुआ है. कोंढाली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना यहां से 40 किलोमीटर दूर स्थित फैक्टरी में हुई, जिससे इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा. उन्होंने बताया कि विस्फोट के समय फैक्टरी में 12 कर्मचारी मौजूद थे. इस विस्फोट में छह महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई.

घटना की जारी है जांच

घटना के बाद घायल श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी श्रमिकों को इमारत से निकाल लिया गया है. सूत्रों ने बताया कि इस फैक्टरी में कोयला खनन में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक बनाए गए थे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान युवराज चारोडे, ओमेश्वर माचिरके, मीता उइके, आरती सहारे, स्वेताली मारबते, पुष्पा मनापुरे, भाग्यश्री लोनारे, रुमिता उइके और मौसम पटले के रूप में की गई है. वहीं विस्फोट के कारणों की गहन जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Lok Sabha Security Breach: कौन है आरोपी महेश कुमावत, मास्टरमाइंड ललित के साथ रची थी साजिश, क्या था पहला प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >