Big Accident: पुणे में मजदूरों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया शोक, लोहे के स्लैब गिरने से हुई 7 की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया है. पुणे के येरवडा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बिल्डिंग में लोहे का स्लैब गिर गया. हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई. जबकि, 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया है. पुणे के येरवडा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बिल्डिंग में लोहे का स्लैब गिर गया. टीवी न्यूज रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि, हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई. जबकि, 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि स्लैब डालने के लिए लोहे के सरिए से जाली बनाई गई थी. जो अचानक मजदूरों पर गिर गया. वहीं हादसे के बाद मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंच गई. इलाके में तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. बड़ी मुश्किल से मजदूरों को निकाला गया.

वहीं हादसे के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंची, इधर, पीएम मोदी ने भी पुणे हादसे को लेकर गहरी संवेदना जताई है. उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है. उन्होंने कहा कि, पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत में हुए हादसे से आहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. मैं आशा करता हूं कि इस हादसे में घायल सभी लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.

Posted by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >