Big Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, प्राइवेट बस की कंटेनर से टक्कर, एक की मौत 10 घायल

Big Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली में निजी बस और कंटेनर वाहन की टक्कर में एक की मौत, 10 घायल बस एक शादी समारोह से लौट रही थी और 35 यात्रियों को लेकर जा रही थी.

Big Accident in Maharashtra: महाराष्ट्र के रायगढ़ में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. खोपोली में एक निजी बस और कंटेनर वाहन की टक्कर हो गई. हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं. रायगढ़ पुलिस ने कहा कि बस एक शादी समारोह से लौट रही थी और इसमें करीब 35 यात्री सवार थे. इसी दौरान उसकी कंटेनर से टक्कर हो गयी. वहीं घटना के बाद प्रशासन की ओर राहत कार्य शुरु हो गया. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >