Maharashtra News: बदलापुर के बाद अब पालघर और पुणे में भी दरिंदों ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

Maharashtra News: महाराष्ट्र के बदलापुर में दो स्कूली छात्रों के साथ यौन शोषण के मामले को लेकर बवाल जारी है. विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है. इधर पुणे और पालघर में भी दरिंदों ने नाबालिग को हवस का शिकार बनाया.

Maharashtra News: पुणे के पिंपरी-चिंचवड में एक निजी स्कूल में 12 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक शिक्षक और सात अन्य को गिरफ्तार किया गया है. किशोरी के परिजनों द्वारा निगडी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि शिक्षक (पीटी टीचर) छेड़छाड़ के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है लेकिन रिहा होने के बाद स्कूल ने उसे फिर से नियुक्त कर लिया था. शिकायत के अनुसार शिक्षक पिछले दो वर्षों से छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न कर रहा था.

पॉक्सो के तहत केस दर्ज

आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार किये गये अन्य लोगों में स्कूल के प्रधानाचार्य, कुछ न्यासी और बोर्ड के सदस्य शामिल हैं.

Also Read: Kolkata Murder Case: सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ दर्ज की FIR, ‘वित्तीय अनियमितताओं’ की जांच शुरु

पालघर में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. तुलिंज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई निवासी युवती अपने एक दोस्त से मिलने अक्सर नालासोपारा जाती थी और इसी दौरान उसकी जान-पहचान सोनू से हुई थी जो इलाके में एक स्टूडियो में काम करता है. सोनू और उसके दोस्त ने किशोरी को कहीं बाहर घूमने जाने के लिए शुक्रवार को बुलाया और वे उसे कार में एक सुनसान जगह पर ले गए जहां दोनों ने उससे दुष्कर्म किया. लड़की के माता-पिता ने इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. तुलिंज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत शुक्रवार को मामला दर्ज किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

कोलकाता डॉक्टर मर्डर के आरोपियों का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >