MP News: 'अंग्रेजों से बड़ा नहीं है आपका बुलडोजर, हम उनसे लड़े हैं..'BJP नेता के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

राघोगढ़ में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा कि बीजेपी में शामिल हो जाओ नहीं तो 2023 के बाद बुलडोजर तैयार है. वहीं, बयान पर कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा कि मंत्री जी,आपका बुल डोजर अंग्रेजों से बड़ा नहीं है, हम उनसे लड़े हैं.

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश में बीजेपी नेता सह पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर प्रदेश में कांग्रेस के पदाधिकारियों को बीजेपी में शामिल होने या फिर मुख्यमंत्री के बुलडोजर के लिए तैयार होने की बात कही गई है. वहीं, अब कांग्रेस की ओर से बयान का पलटवार हो रहा है. मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि मंत्री जी,आपका बुल डोजर अंग्रेजों से बड़ा नहीं है,हम उनसे लड़े हैं.

बीजेपी नेता के बयान पर पलटवार: वहीं, गुना जिला कांग्रेस प्रमुख हरिशंकर विजयवर्गीय ने भी उनके बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री की टिप्पणी ने बीजेपी की छवि को खराब किया है. विजयवर्गीय ने कहा, ‘उन्हें अपनी भाषा में संयम बरतना चाहिए. राघौगढ़ की जनता 20 जनवरी को चुनाव में उन्हें करारा जवाब देगी. राघौगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का गृह क्षेत्र है और उनके पुत्र जयवर्धन सिंह स्थानीय विधायक हैं.

क्या दिया था बयान: गौरतलब है कि राघोगढ़ में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा कि बीजेपी में शामिल हो जाओ नहीं तो 2023 के बाद बुलडोजर तैयार है. वीडियो में बीजेपी नेता कांग्रेस के पदाधिकारियों से बीजेपी में शामिल होने की बात कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी में वे शामिल नहीं होते तो सीएम शिवराज सिंह चौहान का बुलडोजर तैयार है और उन्हें इस बुलडोजर का सामना करना पड़ेगा. बुधवार को रुठियाई कस्बे में एक जनसभा में उन्होंने यह कहा.  

प्रदेश में ‘मामा’ के उपनाम से विख्यात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सरकार में अपराध और अपराधियों के प्रति ‘ जीरो टॉलरेंस’’ नीति अपनाई है जिसके तहत प्रशासन विभिन्न अपराधों के आरोपियों के मकानों के अवैध निर्माण को बुलडोजर से गिरा देता है.

जिले के राघौगढ़ नगर निकाय के आज यानी 20 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार करते हुए सिसोदिया ने कथित तौर पर एक सभा में कहा, ‘और देखो भईया, जो भी कांग्रेसी लोग हों, वो धीरे-धीरे कर के चुपचाप सरक आओ, नहीं तो 2023 में भी भाजपा की सरकार बन रही है। फिर देख लेना, मामा का बुलडोजर खड़ा ही है तैयार.
भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >