Viral Video: नाचते-नाचते तोड़ दिया दम, धड़कनें बढ़ा देगी मौत का यह LIVE वीडियो

Viral Video: डांस के बीच जिस तरह बेजान होकर लड़की स्टेज पर गिर जाती है, वहां मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की. लेकिन, लड़की के शरीर में कोई हरकत नहीं देख अफरा-तफरी का माहौल हो गया. उसे तत्काल डॉक्टर के पास ले जाया गया. लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Viral Video: मध्य प्रदेश के विदिशा से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां स्टेज पर डांस करते-करते एक लड़की की मौत हो गई. वीडियो में साफ दिख रहा है कि संगीत की धुन पर एक लड़की डांस कर रही है. नाचते-नाचते अचानक वो स्टेज पर गिर पड़ती है. गिरने के बाद अचानक से वो शांत हो गई. उसके शरीर ने हरकत करनी बंद कर दी. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मौत का लाइव वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि रंगीन लाइट्स से स्टेज सजा हुआ है. संगीत का कार्यक्रम चल रहा है. हर तरफ खुशी का माहौल है. एक लड़की स्टेज पर डांस कर रही है. लेकिन, अचानक नातचे हुए वो गिर जाती है. वीडियो को लेकर जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक लड़की की बहन की शादी थी. इस मौके संगीत कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था. लड़की स्टेज पर डांस करते-करते गिर पड़ी और फिर कभी नहीं उठी. इस हादसे के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई है.

दिल का दौरा पड़ने से गई जान

डांस के बीच जिस तरह बेजान होकर लड़की स्टेज पर गिर जाती है, वहां मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की. लेकिन, लड़की के शरीर में कोई हरकत नहीं देख अफरा-तफरी का माहौल हो गया. उसे तत्काल डॉक्टर के पास ले जाया गया. जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने बताया कि लड़की की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >