मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 730 पर, मौत की संख्या हुई 50

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 730 पर पहुंच गयी है

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 730 पर पहुंच गयी है. प्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त फैज अहमद किदवई ने मंगलवार सुबह बताया कि पिछले 24 घंटे में 1171 लोगों के नमूनों की जांच की गयी. इनमें से 126 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इस प्रकार सोमवार रात तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 730 हो गयी है.

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना प्रभावित जिलों में टीकमगढ़ जिला भी जुड़ गया है. टीकमगढ़ में भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है. किदवई ने बताया कि प्रदेश में 278 इलाके निरुद्ध क्षेत्र के तौर पर चिह्नित किए गए हैं. उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से 50 लोगों की मौत हो चुकी है.

गौरतलब है कि राज्य में स्थिति ऐसी है कि वहां पर नर्स और डॉक्टर भी इस बीमारी का शिकार हो चलें हैं, राज्य की मुख्य स्वास्थ्य सचिव खुद ही इस बीमारी से पीड़ित हैं, स्वास्थ्य विभाग के 29 अफसर कोरोना से पीड़ित हैं जबकि इसके अलावा 7 पुलिस कर्मी भी इसके चपेट में आ चुके हैं. प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को 47 वर्षीय एक आईएएस अधिकारी और उनके 18 वर्षीय पुत्र सहित कोरोना के 12 नए मरीज मिले थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >