'छह दिन और बचे हैं, जो करना है करो...' कमलनाथ ने फिर अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा- किसी को बख्शा नहीं जाएगा

MP Polls 2023 : कमलनाथ ने कहा कि मैं पृथ्वीपुर और निवाड़ी के प्रशासन को यह बताना चाहता हूं कि आप जो भी कर रहे हैं, उसे ध्यान से सुनें, कल के बाद दिन आएगा और जो करना है वह आप लोग और मैं तय करेंगे. किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

MP Election 2023 : कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ में निवाड़ी में जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी अगले पांच सालों को भी ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करें. दरअसल कमलनाथ एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे इस दौरान, उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कार्यों को ध्यान में रखें, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

किसी को बख्शा नहीं जाएगा- कमलनाथ

कमलनाथ ने कहा कि मैं पृथ्वीपुर और निवाड़ी के प्रशासन को यह बताना चाहता हूं कि आप जो भी कर रहे हैं, उसे ध्यान से सुनें, कल के बाद दिन आएगा और जो करना है वह आप लोग और मैं तय करेंगे. किसी को बख्शा नहीं जाएगा. कांग्रेस नेता कमलनाथ ने निवाड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा यह भी कहा कि छह दिन और बचे हैं, जो करना है करो, लेकिन अगले पांच साल भी तो काटने हैं.

पहले भी कमलनाथ दे चुके हैं चेतावनी

बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने प्रशासन को चेतावनी दी है. इससे पहले भी कमलनाथ ने स्थानीय प्रशासन को धमकी दे चुके हैं. इसी साल के जनवरी महीने में कमलनाथ ने निवाड़ी के जिला अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा कि कि आने वाले आठ महीनों में उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा. कमलनाथ ने पुलिस पर जबरन कार्रवाई का आरोप लगाया था.

2018 में कमलनाथ बने थे मध्य प्रदेश के सीएम
गौरतलब है कि साल 2018 यानी पिछले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आई थी. पार्टी ने कमलनाथ को प्रदेश का सीएम भी बनाया था. लेकिन पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने 22 विधायकों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया. जिसके बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिर गई और बीजेपी की सरकार बनी. हालांकि एक बार फिर कांग्रेस उम्मीद कर रही है वो फिर इस बार चुनाव के बाद सत्ता में  आएगी.

17 नवंबर है चुनाव

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश चुनाव बेहद करीब है. पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में मध्य प्रदेश में भी 17 नवंबर को चुनाव होगा. प्रदेश में पहले ही चरण में सभी सीटों पर मतदान होगा. वहीं, वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत कई और सियासी दलों के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 

Also Read: MP Election: झाबुआ में रोजगार के लिए पीढ़ियों से जारी पलायन, एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रही भाजपा और कांग्रेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >