Madhya Pradesh: भोपाल के मंत्रालय भवन की तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद

Madhya Pradesh: भोपाल के मंत्रालय भवन की तीसरी और चौथी मंजिल पर भीषण आग लग गई. जिसके बाद भवन से आग की लपटें उठने लगी और पूरा इलाका धुएं से भर गया. आग पर काबू पाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है.

वल्लभ भवन की चौथी मंजिल पर लगी है

बताया जा रहा है भोपाल के मंत्रायल भवन वल्लभ भवन की चौथी मंजिल पर आग लगी है. आग कैसे और क्यों लगी इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. भोपाल नगर निगम निगम के अग्निशमन अधिकारी रामेश्वर नील ने बताया, अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया है और तीसरी मंजिल से सिर्फ धुआं निकल रहा है. उस स्थान पर दस्तावेज रखे है. उन्होंने कहा कि पंद्रह से बीस दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था. सूत्रों ने बताया कि सचिवालय परिसर के गेट नंबर पांच और छह के पास काम कर रहे कुछ सफाई कर्मचारियों ने धुआं देखा और अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी.

भवन में कुछ लोगों के फंसे होने की खबर

वल्लभ भवन के तीसरी और चौथी मंजिल पर जहां आग लगी है, बताया जा रहा है कि वहां कुछ लोग फंसे हुए हैं. जोन-2 DCP श्रद्धा तिवारी ने बताया, राज्य सचिवालय ‘वल्लभ भवन’ में भीषण आग लग गई. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. उन्होंने बताया, फोर्स तुरंत यहां पहुंच गई थी. जितने भी फायर ब्रिगेड हैं उनको बुला लिया गया है. दूसरी और तीसरी मंजिल की आग पर काबू पा लिया गया है, चौथे मंजिल पर आग बुझाने की कोशिश जारी है. SDRF की टीम अंदर गई हुई है, अगर अंदर कोई भी अंदर फंसा होगा तो उसको निकालने की कार्रवाई जारी है. अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

वल्लभ भवन में आगे की खबर पर सीएम मोहन यादव ने कहा- सीएस को मॉनिटरिंग के लिए कहा

वल्लभव भवन में आग की खबर पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा, मेरी जानकारी में आया है कि वल्लभ भवन की पुरानी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लग गई है. कलेक्टर से मिली जानकारी के आधार पर मैंने सीएस को मॉनिटरिंग के लिए कहा है’. मुझे बताया गया है कि आग पर काबू पा लिया गया है. हमने यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं कि ऐसी कोई घटना दोबारा न हो. मुझे उम्मीद है कि ऐसी कोई घटना दोबारा नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >