Coronavirus Lockdown : नाई के कारण एक ही गांव के 6 लोग कोरोना की चपेट में

Coronavirus Lockdown : देश में कोरोना संकट अब भी जारी है. अबतक देश में कोरोना वायरस (Coronavirus lockdown in India) के कारण 775 लोगों की मौत हो चुकी है और 24506 लोग संक्रमित हैं. लॉकडाउन से पूरे देश में भय का माहौल बना हुआ है. इस बीच मध्‍यप्रदेश से कोरोना को लेकर एक खबर आ रही है, जो काफी चौकाने वाली है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मध्‍य प्रदेश के खरगौन जिले में शुक्रवार को कोरोना (Coronavirus Pandemic) के 9 नये मामले सामने आये. खास बात तो ये है कि 6 लोग एक ही गांव से कोरोना की चपेट में आये हैं.

भोपाल : देश में कोरोना संकट अब भी जारी है. अबतक देश में कोरोना वायरस के कारण 775 लोगों की मौत हो चुकी है और 24506 लोग संक्रमित हैं. लॉकडाउन से पूरे देश में भय का माहौल बना हुआ है. इस बीच मध्‍यप्रदेश से कोरोना को लेकर एक खबर आ रही है, जो काफी चौकाने वाली है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मध्‍य प्रदेश के खरगौन जिले में शुक्रवार को कोरोना के 9 नये मामले सामने आये. खास बात तो ये है कि 6 लोग एक ही गांव से कोरोना की चपेट में आये हैं.

खबर है एक ही गांव के जो 6 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, वो एक नाई के कारण संकट में फंस गये. खबर के अनुसार नाई ने संक्रमित कपड़े से कई लोगों की हजामत बनायी थी. उसके बाद कई लोग कोरोना की चपेट में आ गये.

Also Read: सैलून/पार्लर खुले या नहीं? Lockdown में क्या इनको मिली छूट, जानिए सरकार का अपडेट फैसला

मीडिया में जो खबरें चल रहीं हैं उसके अनुसार 5 अप्रैल को एक होटल में करने वाला वेटर कोरोना पॉजिटिव पाया गया. उसने बताया कि वो संक्रमण के दौरान ही गांव के एक नाई से हजामत बनायी थी. उसके बाद नाई ने संक्रमित कपड़े से ही गांव के कई लोगों की हजामत बना दी. मामले का खुलासा होने के बाद नाई से जितने लोगों ने हजामत बनवायी थी उनका सैंपल लिया गया, जिसमें 6 लोग संक्रमित पाये गये.

जब खबर सामने आयी, तो गांव के लोगों में दहशत फैल गयी. इस बीच कोरोना का केस आने के बाद खरगौन गांव को पूरी तरह ये सील कर दिया गया है. मालूम हो मध्‍य प्रदेश में कोरोना के कारण 1852 संक्रमित हैं और 92 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 210 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.

Also Read: फ्रांस से वैनिटी वैन में भारत पहुंचे विदेशी, lockdown में होटल नहीं गांव में बस गया दिल

गौरतलब है कि सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये देश भर में एक महीने से अधिक समय से लागू लॉकडाउन (बंद) में और ढील देते हुए संक्रमण से मुक्त इलाकों में गली-मोहल्लों की अलग अलग स्वतंत्र रूप से चलने वाली खुदरा दुकानों को खोलने की छूट दे दी है.

इनमें कपड़े, मोबाइल फोन, हार्डवेयर और स्टेशनरी जैसी हालांकि की दुकानें भी होंगी. बड़े बाजार, मॉल आदि तीन मई तक बंद रहेंगे. ग्रामीण क्षेत्रों में शॉपिंग मॉल को छोड़कर सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है. इनके अलावा माल, शराब, सिगरेट, गुटखा आदि की दुकापर रोक जारी रहेगी.

Also Read: Coronavirus : क्या हमने कोरोना को हरा दिया है, जानिए क्या है सच…

ई-वाणिज्य पर गैर-जरूरी सामान की बिक्री पर भी रोक बनाए रखने का निर्णय किया गया है. रेस्तरां, सैलून तथा नाई की दुकानें भी अभी नहीं खुल सकेंगी क्योंकि ये दुकानों के बजाय सेवाओं की श्रेणी में आते हैं.

मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि कोविड-19 हॉटस्पॉट और ‘नियंत्रण’ वाले क्षेत्रों में किसी भी तरह की दुकानें अभी नहीं खुलेंगी. गृह मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात जारी आदेश में यह ढील दी. इसे 24 मार्च से घरों में बंद लोगों के लिये राहत के तौर पर देखा जा रहा है.

हालांकि मंत्रालय ने कहा है कि जिन दुकानों को ढील दी गयी है, उन्हें मास्क पहनने तथा लोगों के बीच आपस में पर्याप्त दूरी समेत सुरक्षा एवं बचाव के तमाम उपायों का पालन करना होगा. ये दुकानें 50 प्रतिशत कार्यबल के साथ ही परिचालन शुरू कर सकेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >