Madhya Pradesh by Election 2020 : शाम छह बजे तक कुल 66.28 प्रतिशत मतदान
Madhya Pradesh by Election 2020 : मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए 28 विधानसभा सीटों पर जारी मतदान समाप्त हो गया है. यह चुनाव BJP और Congress दोनों के लिए बेहद अहम है. दोनों ही दलों ने इस उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए जोर शोर से प्रचार प्रसार भी किया है. jyotiraditya Scindia ,Shivraj Singh Chauhan, Kamal Nath
Madhya Pradesh by Election 2020 : शाम छह बजे तक कुल 66.28 प्रतिशत मतदान
Live Updates
12:42 AM. 4 Nov 207:12 PM. 3 Nov
शाम छह बजे तक कुल 66.28 प्रतिशत मतदान हुआ
मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मंगलवार को शाम छह बजे तक कुल 66.28 प्रतिशत मतदान हुआ. यह 2018 विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर हुए औसत मतदान की तुलना में 6.65 प्रतिशत कम है. पिछले विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर औसतन 72.93 प्रतिशत मतदान हुआ था. हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इन 28 विधानसभा क्षेत्रों में 0.06 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है. 2019 के लोकसभा चुनाव में इन 28 सीटों पर औसतन 66.22 प्रतिशत मतदान हुआ था.
12:42 AM. 4 Nov 207:12 PM. 3 Nov
28 सीटों पर मतदान समाप्त
मध्यप्रदेश के 28 विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है. यह चुनाव सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए नाक की लड़ाई है.
8:06 PM. 3 Nov 202:36 PM. 3 Nov
1.30 बजे तक 42.71 फीसदी वोटिंग
टीवी रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में 1.30 बजे तक 42.71 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है.
8:06 PM. 3 Nov 202:36 PM. 3 Nov
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मताधिकार का किया उपयोग
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपनी पत्नी किरन तोमर के साथ ग्वालियर में मताधिकार का उपयोग किया.
6:33 PM. 3 Nov 201:03 PM. 3 Nov
कमलनाथ भोपाल के गुफा वाले मंदिर पहुंचे
मध्य प्रदेश में उपचुनाव के लिए जारी मतदान के बीच सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भोपाल के गुफा वाले मंदिर पहुंचे हैं. उन्होंने हनुमान जी की पूजा की और भैरव नाथ मंदिर में दर्शन के साथ पूजा अर्चना की.
6:33 PM. 3 Nov 201:03 PM. 3 Nov
सांवेर में चार घंटे में 32.28 प्रतिशत वोट पड़े
मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को उपचुनाव के दौरान महामारी के डर पर मतदाताओं का उत्साह भारी पड़ा. जिला निर्वाचन कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान के शुरूआती चार घंटे के दौरान 32.28 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
मुख्य बातें