MP News: कुत्तों के झगड़े में भिड़े पड़ोसी, कर दी 4 राउंड फायरिंग, दो लोगों की मौत-छह घायल

मध्य प्रदेश के इंदौर में पालतू कुत्तों के झगड़े में गुरुवार देर रात एक बैंक के सुरक्षा गार्ड की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य व्यक्ति घायल हो गए. वहीं घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है.

मध्य प्रदेश के इंदौर में कुत्तों की लड़ाई में दो पडोसी ही आपस में उलझ गये. पहले दोनों के बीच हाथापाई हुई, लेकिन बात इतनी बढ़ गई की एक शख्स ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दी. फायरिंग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गये हैं. वहीं, घटना के बाद पलिस ने आरोपी पडोसी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना गुरुवार देर रात है. वहीं, घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गोलीबारी में दो लोगों की मौत, छह घायल
इंदौर के कृष्णबाग कॉलोनी में एक शख्स अपना पालतू कुत्ता घुमा रहा था. इसी दौरान उसका कुत्ता एक अन्य पड़ोसी के कुत्ते से झगड़ने लगा. इसके बाद दोनों पड़ोसियों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बहस और हाथापाई में तब्दील हो गई. आनन-फानन में राजावत नाम का शख्स अपने घर गया और छत पर खड़े होकर पहले हवा में दो बार गोली चलाई और बाद में नीचे सड़क पर खड़े लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी.

लाइसेंसी गन से की फायरिंग
बता दें, राजावत  बैंक ऑफ बड़ौदा की एक स्थानीय शाखा में सुरक्षा गार्ड के काम करता है. उसने अपने लाइसेंसी गन से गोलियां बरसाई. घटना को लेकर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात राजपाल राजावत ने पालतू कुत्तों के झगड़ने के विवाद में खजराना थाना क्षेत्र में अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलीबारी की.

कैसे हुई झगड़े की शुरुआत
पुलिस ने बताया कि सिक्यूरिटी गार्ड राजावत की गोलीबारी में विमल और राहुल वर्मा नाम के शख्स की मौत हो गई है. जबकि छह घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, विवाद की शुरुआत तब हुई जब राजावत कृष्णबाग कॉलोनी में अपना पालतू कुत्ता घुमा रहा था. इसी दौरान उनका कुत्ता एक अन्य पड़ोसी के कुत्ते से झगड़ने लगा जिससे दोनों पड़ोसियों के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि राजावत अपने घर गया और छत पर खड़े होकर पहले हवा में दो बार गोली चलाई और बाद में नीचे सड़क पर खड़े लोगों पर गोलियां चलाईं.

पुलिस ने कही यह बात
घटना को लेकर इंदौर के एडीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि एक आदमी अपने कुत्ते को घुमा रहा था और उसका कुत्ता अपने पड़ोसी के कुत्ते से लड़ गया और इसके कारण मालिकों के बीच हाथापाई हो गई, लड़ाई के कारण कुछ लोग वहां इकट्ठा हो गए. वह आदमी अचानक अपने घर गया और बंदूक लेकर आया तथा गोली चला दी. इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 6 लोगों का इलाज चल रहा है. गोली चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.


Also Read: खतरा टला नहीं! हिमाचल-उत्तराखंड में बाढ़ और बारिश से तबाही, लैंड स्लाइड से 84 मौतें, कई लोग हुए बेघर

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोलीबारी के आरोपी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी 12 बोर की दो बैरल वाली बंदूक भी बरामद कर ली गई है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटनाक्रम से जुड़े दोनों पड़ोसी पक्षों के बीच कोई पुराना झगड़ा नहीं था और गोलीबारी की वारदात कुत्तों की लड़ाई के तात्कालिक विवाद को लेकर हुई. वहीं, उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >