MP Coronavirus Pandemic: मध्य प्रदेश में किशोरी समेत पांच और लोगों में संक्रमण की पुष्टि, कुल मामले 39 हुए

coronavirus positive cases in madhya pradesh rised to 39 इंदौर/भोपाल/ग्वालियर : मध्यप्रदेश में रविवार तड़के उज्जैन की 17 वर्षीय किशोरी समेत पांच और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही सूबे में इस संक्रमण की जद में आये लोगों की संख्या बढ़कर 39 हो गयी है. शनिवार को ग्वालियर में सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. राज्य में अब तक दो लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है.

इंदौर/भोपाल/ग्वालियर : मध्यप्रदेश में रविवार तड़के उज्जैन की 17 वर्षीय किशोरी समेत पांच और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही सूबे में इस संक्रमण की जद में आये लोगों की संख्या बढ़कर 39 हो गयी है. शनिवार को ग्वालियर में सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. राज्य में अब तक दो लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है.

इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के नये मरीजों में उज्जैन की 17 वर्षीय किशोरी के अलावा इंदौर का 21 वर्षीय युवक और 38 से 48 वर्ष के बीच के तीन पुरुष शामिल हैं.

यह पहली बार है, जब सूबे के युवाओं में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. बुलेटिन के मुताबिक, उज्जैन की 17 वर्षीय किशोरी इस धार्मिक नगरी के ही अस्पताल में भर्ती है, जबकि चार अन्य मरीजों का इंदौर के एक चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है. बुलेटिन में बताया गया है कि ये पांचों मरीज स्थानीय स्तर पर ही कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आये थे. इन्होंने पिछले दिनों कोई यात्रा नहीं की थी.

इससे पहले ग्वालियर के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार पिपरौलिया ने बताया, ‘शनिवार को बीएसएफ अकादमी टेकनपुर (BSF Academy Tekanpur) में 57 वर्षीय एक अफसर कोरोना संक्रमित पाया गया है. यह तथ्य सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की टीम ने जाकर जांच (Enquiry) की और जानकारी ली.’

उन्होंने कहा कि बीएसएफ अफसर की पत्नी के विदेश जाने की बात सामने आयी है और इसी के चलते पूरे परिवार को पृथक रखा गया है. इसके साथ यह भी जानकारी ली जा रही है कि वह अफसर और परिजन कितने लोगों के संपर्क में आये.

पिपरौलिया ने बताया कि 24 मार्च को ग्वालियर निवासी जो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था, अब दोबारा की गयी जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने जानकारी दी कि अभी तक ग्वालियर में 48 लोगों के नमूने कोरोना जांच के लिए लिये गये हैं. जांच में इनमें से केवल 2 ही संक्रमित मिले. शनिवार को भी 13 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गये.

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक, सूबे में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में इंदौर के 20, जबलपुर के आठ, उज्जैन के चार, भोपाल के तीन और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो मरीज शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि इनमें से 37 लोग प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि दो अन्य लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में उज्जैन की एक महिला और इंदौर का एक निवासी है. ये दोनों मरीज 65-65 साल के थे और उन्होंने इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा.

इस बीच, सरकार ने कोरोना वायरस रोगियों के निवास से तीन किलोमीटर की परिधि को ‘कंटेनमेंट एरिया’ घोषित करने का आदेश दिया है. यहां सभी निवासियों को अपने-अपने घर में पृथक रहने के आदेश समेत वहां यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >