पश्चिम बंगाल : शेर का नाम अकबर व शेरनी का नाम सीता रखने पर विवाद

जानकारी के अनुसार, शेर-शेरनी के जोड़े को हाल ही में त्रिपुरा के सेपाहिजला जूलॉजिकल पार्क से लाया गया है. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने शेरों का नाम नहीं बदला है. 13 फरवरी को यहां आने से पहले ही उनका नाम रखा जा चुका था.

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी (Silguri) में अकबर नाम के शेर को सीता नामक शेरनी के साथ रखने पर विवाद हो गया है. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की बंगाल इकाई ने इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया है. इसके खिलाफ कलकत्ता हाइकोर्ट में याचिका दायर की गयी है. विहिप की ओर से कलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायाधीश सौगत भट्टाचार्य की पीठ के समक्ष याचिका दायर की गयी, जिस पर 20 फरवरी को सुनवाई होनी है. याचिकाकर्ता की मांग है कि शेरों के जोड़े का नाम बदला जाये.

20 को होगी मामले की सुनवाई

जानकारी के अनुसार, इस शेर-शेरनी के जोड़े को हाल ही में त्रिपुरा के सेपाहिजला जूलॉजिकल पार्क से लाया गया है. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने शेरों का नाम नहीं बदला है. 13 फरवरी को यहां आने से पहले ही उनका नाम रखा जा चुका था. विहिप का कहना है कि शेरों का नाम राज्य के वन विभाग द्वारा रखा गया था और ”अकबर” के साथ ”सीता” रखना हिंदू धर्म का अपमान है. हम इनका नाम बदलने की मांग करते हैं. इस मामले में राज्य के वन अधिकारियों और सफारी पार्क के निदेशक को मामले में पक्षकार बनाया गया है.

Investment: स्टॉक में पैसा लगाने का नहीं उठाना चाहते जोखिम, भरोसे के साथ यहां करें निवेश, मिलेगा बेहतरीन रिटर्न

अकबर और सीता के नाम ने कर दिया है विवाद पैदा

अकबर और सीता के नाम ने विवाद पैदा कर दिया है. अकबर भारत में मुगल साम्राज्य का एक मुस्लिम राजा था, जबकि सीता, हिंदू महाकाव्य रामायण के अनुसार, भगवान राम की पत्नी के रूप में जानी जाती हैं, जो भगवान विष्णु के प्रमुख अवतारों में से एक हैं. विहिप ने आरोप लगाया है कि जीवों का नामकरण राज्य के वन विभाग द्वारा किया गया था. अपनी याचिका में उन्होंने दावा किया है कि सफारी पार्क में ‘अकबर’ के साथ ‘सीता’ को रखना हिंदू धर्म का अपमान होगा और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा. उन्होंने अनुरोध किया है कि शेरनी का नाम बदल दिया जाए.

पश्चिम बंगाल : देउचा-पचामी के भूमि दाताओं को ममता बनर्जी सौंपेंगी नियुक्ति पत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >