विश्व मलेरिया दिवस सतगावां में निकली जागरूकता रैली

विश्व मलेरिया दिवस सतगावां में निकली जागरूकता रैली

सतगावां. प्रखंड के कटैया पंचायत अंतर्गत पोखरडीहा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय के द्वारा शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया़ इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति सचेत करना और उससे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी देना था़ जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय प्रांगण से जागरूकता रैली निकाली गयी, जो पोखरडीहा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी़ रैली में शामिल छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया़ अभियान के दौरान विद्यालय में एक विशेष सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों और छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मलेरिया से बचाव के लिए अपने घर के आसपास गंदगी और कचरे का ढेर न लगने दें, कहीं भी जलजमाव न होने दें,क्योंकि ठहरे हुए पानी में ही मच्छर पनपते हैं सोते समय अनिवार्य रूप से मच्छरदानी का प्रयोग करें,बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करायें आदि से अवगत कराया. मौके पर एमपीडब्ल्यू रंजन कुमार, अमित कुमार, गणेश कुमार, मनोज कुमार, विद्यालय की वार्डन प्रतीक्षा मिंज व अन्य मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >