रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh News: झारखंड में रामगढ़ जिले के श्री गणिनाथ धर्मशाला परिसर में शनिवार को मध्यदेशीय वैश्य समिति के सत्र 2026-29 के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई. अध्यक्ष पद के लिए रूपेश गुप्ता और सतीश गुप्ता ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.
नामांकन वापसी और मतदान की तिथि घोषित
निर्वाचन अधिकारी नंदकिशोर गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद और सुबोध गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 28 अप्रैल निर्धारित की गयी है. मतदान तीन मई रविवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक गणिनाथ धर्मशाला में कराया जाएगा.
मतगणना के बाद होगी विजेता की घोषणा
निर्वाचन पदाधिकारियों ने बताया कि मतदान के बाद मतगणना कर विजेता की घोषणा की जाएगी. नामांकन के दौरान पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रसाद गुप्ता, डोमन गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुरेश शाह, नरेंद्र गुप्ता, कमलेश्वरी गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, शंभू दयाल गुप्ता, राहुल गुप्ता, मदन गुप्ता, किशोरी गुप्ता, अभिषेक गुप्ता और रामचंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: Water Crisis: रांची में गहराया जल संकट, धुर्वा में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 1 लाख लोग
इसे भी पढ़ें: अवैध संबंध बनाने के लिए पति की कराई थी हत्या, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर दिव्यांग महिला से दुष्कर्म और ठगी, आरोपी गिरफ्तार
