कोल्हान विश्वविद्यालय : यूजी सत्र 2023-27 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 2 अप्रैल से

कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के परीक्षा विभाग की ओर से बुधवार को प्रथम वर्ष अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के प्रथम सत्र 2023-27 की परीक्षा तिथि जारी की गयी.

कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के परीक्षा विभाग की ओर से बुधवार को प्रथम वर्ष अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के प्रथम सत्र 2023-27 की परीक्षा तिथि जारी की गयी. बताया कि सत्र 2023- 27 के कोर्स का संचालन एनइपी (नेशनल एजुकेशन पॉलिसी) के मानकों के अनुसार होगा.

इस परीक्षा में रेगुलर व बैकलॉग श्रेणी के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा दो से 30 अप्रैल तक चलेगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 1.30 बजे से संध्या 4.30 बजे तक होगी. निर्धारित समय से आधा घंटा पूर्व परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र पर रिपाेर्ट करना होगा. विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

एनइपी : सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा 30 मार्च से

वहीं, एनइपी कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित फर्स्ट इयर अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए सत्र 2022- 26 की परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी गयी है. यह परीक्षा 30 मार्च से 29 अप्रैल तक चलेगी. परीक्षा की प्रथम पाली सुबह 9 से 12 बजे और द्वितीय पाली अपराह्न डेढ़ से शाम 4 बजे तक होगी. परीक्षार्थी को निर्धारित समय से आधा घंटा पूर्व केंद्र पर रिपोर्टिंग करना होगा.

Also Read : जमशेदपुर : कोल्हान विवि में आज से शुरू होगा पीजी में दाखिले के लिए आवेदन

केयू : एमएड सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा तीन अप्रैल से

कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के परीक्षा विभाग की ओर से बुधवार को एमएड सेकेंड सेमेस्टर के सत्र 2022-24 की परीक्षा की तिथि जारी की गयी है. यह परीक्षा 3 अप्रैल से शुरू होकर 13 अप्रैल तक होगी. परीक्षा केवल एक पाली यानी अपराह्न 1 बजे से संध्या 4 बजे तक होगी. परीक्षा केंद्र पर संबंधित परीक्षार्थियों को परीक्षा से आधा घंटा पूर्व रिपोर्टिंग करनी होगी. विश्वविद्यालय के एमएड विभाग के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र स्थानीय महिला कॉलेज बनाया गया है.

बीएड सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा तीन अप्रैल से

कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) की परीक्षा विभाग की ओर से बुधवार को सत्र 2022-24 बीएड कोर्स के सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा 3, 6 व 8 अप्रैल को होगी. 3 अप्रैल को परीक्षा अपराह्न 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी. वहीं, 6 व 8 अप्रैल को होने वाली परीक्षा अपराह्न 1 बजे से 2.30 बजे तक होगी. इसकी जानकारी कॉलेज से मिलेगी.

Also Read : कोल्हान व महिला विवि में स्टूडेंट्स की रुचि नहीं, 50 फीसदी से अधिक ने आवेदन के बाद भी नहीं लिया एडमिशन

केयू : रसायन विभाग में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

केयू के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह 2024 के तहत बुधवार को पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई. जिसका शीर्षक प्रदूषण समस्या, कारण व उपाय था. इसमें विभाग के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता में रसायन विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ नीता सिन्हा व डॉ बसंत शुभंकर, सहायक प्रोफेसर के द्वारा निर्णायक की भूमिका निभायी गयी. परिणाम की घोषणा पुरस्कार वितरण समारोह के दिन किये जाने का निर्णय लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >