झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है. इस घटना में एक जवान घायल हो गया. उन्हें इलाज के लिए रांची लाया गया है.

चाईबासा : झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों ने एक बार फिर से बड़ी घटना को अंजाम दिया है. दरअसल गुरुवार सुबह छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है. इस घटना में एक कोबरा जवान घायल हो गया है. उन्हें एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है. जहां उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है. घायल जवान का नाम जितेन्द्र दानी हैं. वह कोबरा 209 बटालियन में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है.

भाकपा माओवादी के शीर्ष नेताओं के भ्रमणशील होने की मिली जानकारी

जानकारी के मुताबिक पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा के कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त हुई थी. इसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा 7 अगस्त 2024 से एक संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में प्रारंभ किया गया.

घायल जवान को एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी को लगा रखा था. गुरुवार की सुबह 07.30 बजे छोटानागरा थानार्गत वनग्राम बालिबा के पास कोबरा बटालियन के जवान पहुंचे, एसआई जितेन्द्र दानी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय रांची और सीआरपीएफ झारखंड के सहयोग से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. हालांकि नक्सलियों के खिलाफ अभियान अभी भी जारी है.

Also Read: Jharkhand Naxal News: नक्सलियों का शहीद सप्ताह शुरू, सुरक्षा को लेकर सभी जिलों के एसपी को किया गया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >