दो पक्षों में मारपीट, वृद्ध को तालाब में फेंका

दो पक्षों में मारपीट, वृद्ध को तालाब में फेंका

आनंदपुर (चक्रधरपुर).

हारता पंचायत के रंगामाटी गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. मारपीट के दौरान जगदीश सिंह पर चोराट सिंह (62) ने तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने बताया कि तालाब में डूब रहे वृद्ध को गांव के सागु सिंह ने बाहर निकाला. इस कारण चोराट सिंह की जान बच गयी. घटना रविवार दोपहर की है. ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध अपने सगे संबंधियों के साथ पूजा-अर्चना की. इसके बाद सभी ने हड़िया का सेवन किया. इसी दौरान चोराट और जगदीश के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि जगदीश ने चोराट को उठाकर तालाब में फेंक दिया. ग्रामीणों के अनुसार तालाब काफी गहरा है. समय रहते वृद्ध को तालाब से बाहर नहीं निकाला गया. मामले को लेकर थाना में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >