छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज मनोहरपुर में, गीता कोड़ा के पक्ष में करेंगे जनसभा

भाजपा के कार्यकर्ता जनसभा की तैयारी में जोरशोर से लगे हैं. भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है.

मनोहरपुर. सिंहभूम सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय शुक्रवार को मनोहरपुर आयेंगे. वे मनीपुर मैदान में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसे लेकर सभास्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. गुरुवार को पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने सभास्थल पर तैयारियों का जायजा लिया. जानकारी के मुताबिक सीएम विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित हेलीपैड पर उतरेगा. इसके बाद सड़क मार्ग से वह सभास्थल पहुंचेंगे. यहां करीब एक घंटा जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद सिमडेगा जिले के कुरडेगा और इसके बाद गुमला के चैनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस मौके पर राहुल बघेल, हेमंत नायक, अमरेश विश्वकर्मा, सीमा मुंडारी के अलावा भाजपा के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >