स्कूल संचालन समिति व अभिभावकों की बैठक में हुआ फैसला
चक्रधरपुर : मिल्लत कॉलोनी में संचालित फारवर्ड इंगलिश मीडियम स्कूल संचालन समिति व अभिभावकों की बैठक मुसलिम सेंट्रल अंजुमन के महासचिव तजम्मुल हुसैन जानी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देश पर गहन चर्चा की गयी. शिक्षा अधिकार अधिनियम के प्रारूप को पूर्ण नहीं कर पाने के कारण निर्णय लिया गया कि उक्त स्कूल को बंद कर दिया जाये. विद्यालय के पास अपनी जमीन नहीं रहने के कारण यह निर्णय लिया गया. बैठक में तय किया गया कि विद्यालय संचालन के लिए निजी जमीन हासिल की जायेगी. जमीन मिलने तक विद्यालय का संचालन स्थगित रखा जायेगा.
स्कूल में नामांकित बच्चों का नामांकन सरकारी व निजी स्कूलों में कराने की जिम्मेदारी मुसलिम सेंट्रल अंजुमन ने ली. बैठक में तजम्मुल हुसैन, अमजद खान, हाजी खलीकुज्जमां, शब्बीर अली शाह, एस कुमार, मो शाकिर, संसार हसन, मो सगीर आलम, मो अमीर, मंसूर आलम, मो याकूब, मनोव्वर हुसैन, नाजिया परवीन, शहनाज परवीन, शाहीना परवनी, शाकिरा परवीन समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे.
