चक्रधरपुर : अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक अधेड़ व्यक्त समेत एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी के मुताबिक बंगलाटांड़ निवासी बिंडरे हेंब्रम (45) रविवार शाम नहाने के लिए घर के पास स्थित तालाब गया. तालाब में नहाने के क्रम में अनियंत्रित हो कर गिर पड़ा, जिससे बिंडरे का सिर फट गया. परिजनों ने उसे अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया,
जहां से जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. दूसरी ओर मिल्लत कॉलोनी निवासी एहतेशाम आफरीन (18) साइकिल से कोचिंग करने प्रखंड कार्यालय की ओर आयी थी. घर लौटने के दौरान बाइक ने उसे धक्का मार दिया, जिससे एहतेशाम आफरीन गिर पड़ी और बेहोश हो गयी. उसका सिर फट गया था. स्थानीय लोगों ने उसे अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया, जहां उपचार के बाद वह ठीक है.
