जमशेदपुर के तुषार को मिला मैन ऑफ द मैच
आज कदमा जमशेदपुर व शारदा स्कूल चक्रधरपुर के बीच मुकाबला
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रीमियर लीग टी-20 (सीपीएल) में सोमवार को एक ही मैच खेला गया. इसमें रेलवे इंगलिश मीडियम स्कूल चक्रधरपुर को कदमा स्कूल जमशेदपुर ने पराजित कर दिया. चक्रधरपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की.
चक्रधरपुर की टीम ने 17.2 ओवर में पूरी टीम मात्र 72 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गयी. आयुष श्रीवास्तव ने 40 सर्वाधिक रन बनाये. इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. जमशेदपुर की ओर से तुषार आनंद ने 4 एवं अमन ने 3 विकेट लिए. जवाबी पारी में जमशेदपुर की टीम ने मात्र 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
उसे 8 विकेट से जीत मिली. संदीप ने नाबाद 24 व अमन ने नाबाद 22 रन बनायें. चक्रधरपुर के गेंदबाज मनीष तांती व अमित तांती को 1-1 विकेट मिले. चार विकेट लेने वाले जमशेदपुर के तुषार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मंगलवार को कदमा जमशेदपुर व शारदा स्कूल चक्रधरपुर के बीच मुकाबला होगा.
