चोरी में नाबालिग को भेजा रिमांड होम

चाईबासा : सदर थाना पुलिस ने चोरी मामले में शनिवार की रात में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया. रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया. न्यायालय ने नाबालिग को रिमांड होम भेज दिया. नाबालिग बड़ी बाजार के गरीब बस्ती का रहनेवाला है. वह इसके पूर्व पांच बार चोरी मामले में रिमांड होम जा चुका […]

चाईबासा : सदर थाना पुलिस ने चोरी मामले में शनिवार की रात में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया. रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया. न्यायालय ने नाबालिग को रिमांड होम भेज दिया. नाबालिग बड़ी बाजार के गरीब बस्ती का रहनेवाला है. वह इसके पूर्व पांच बार चोरी मामले में रिमांड होम जा चुका है. चार दिन पूर्व रिमांड होम से जमानत पर निकला था.

बड़ी बाजार के सेनटोला निवासी मो आलमगीर ने 25 मार्च को सदर थाना में नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. उसकी मनिहारी दुकान में घुस कर चोरी का प्रयास कर रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >