चक्रधरपुर : भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेषनारायण लाल ने अमर कॉप्लेक्स परिसर में संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि नगर पर्षद अध्यक्ष केडी साह व वार्ड पार्षद शंभु साव के बीच चल रहे विवाद से शहर के विकास में बाधा उत्पन्न होने लगी है. कार्यालय बंद होने के बाद पौने छह बजे निविदा की फाइल फाड़ी जाती है. इसके बाद अध्यक्ष व वार्ड पार्षद एक-दूसरे पर आरोप लगा कर आमजनों को गुमराह करने का प्रयास करते है. नप कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है. फाइल फाड़ने के मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए.
सीकेपी नगर पर्षद कार्यालय में भ्रष्टाचार का है बोलबाला : भाजपा
चक्रधरपुर : भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेषनारायण लाल ने अमर कॉप्लेक्स परिसर में संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि नगर पर्षद अध्यक्ष केडी साह व वार्ड पार्षद शंभु साव के बीच चल रहे विवाद से शहर के विकास में बाधा उत्पन्न होने लगी है. कार्यालय बंद होने के बाद पौने छह बजे निविदा की फाइल फाड़ी जाती […]

मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत : अशोक षाड़ंगी
अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी ने कहा कि नगर पर्षद कार्यालय की वर्तमान स्थिति से मुख्यमंत्री व नगर विकास विभाग को अवगत कराया जायेगा. साथ ही यहां व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत की जायेगी. उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग की ओर से चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र की विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं आवंटित हुई है. शहर के विकास पर ध्यान देने के बजाय नगर पर्षद में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. नगर पर्षद कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है.