झींकपानी : डायन के संदेह में हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

झींकपानी : टोंटो पुलिस ने अपहरण के बाद हत्या के आरोपी पचाय हेस्सा को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी बम शंकर यादव गश्ती पर निकले थे. इसी दौरान हेस्सा सुरुनिया गांव के पास पुलिस को देख पचाय हेस्सा भागने लगा. पुलिस ने दौड़ाकर पचाय हेस्सा को गिरफ्तार किया. छह अगस्त 2016 […]

झींकपानी : टोंटो पुलिस ने अपहरण के बाद हत्या के आरोपी पचाय हेस्सा को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी बम शंकर यादव गश्ती पर निकले थे. इसी दौरान हेस्सा सुरुनिया गांव के पास पुलिस को देख पचाय हेस्सा भागने लगा. पुलिस ने दौड़ाकर पचाय हेस्सा को गिरफ्तार किया. छह अगस्त 2016 को सुरुनिया निवासी जेमावती हेस्सा की डायन के संदेह में हत्या का आरोप है.

थाने में दर्ज एफआइआर के अनुसार घटना की रात 10 बजे पचाय हेस्सा अपने तीन सहयोगी रोमाय हेस्सा, विसिंग हेस्सा, सोमाय हेस्सा के साथ जेमावती का उसके घर से अपहरण कर लिया. उसका पति एसीसी कंपनी में ड्यूटी गया था. घर से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर बांस के झुरमूट में ले जाकर पचाय ने जेमावती के सिर पर डंडे से वार किया. इससे घटनास्थल पर ही जेमावती की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >