चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय ने गुरुवार को स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम / ऑनर्स, जेनरल, वोकेशनल) पार्ट थ्री, सत्र 2014-17 के परीक्षा कार्यक्रमों की घोषणा कर दी. परीक्षा 12 अप्रैल से आरंभ होगी, जो 1 मई तक चलेगी. यह जानकारी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ पीके पाणि ने दी. उन्होंने बताया कि परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी. परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि फिलहाल कॉलेजों में परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया चल रही है. परीक्षा से पूर्व केंद्रों का निर्धारण कर घोषणा कर दी जायेगी.
केयू में स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा 12 अप्रैल से
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय ने गुरुवार को स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम / ऑनर्स, जेनरल, वोकेशनल) पार्ट थ्री, सत्र 2014-17 के परीक्षा कार्यक्रमों की घोषणा कर दी. परीक्षा 12 अप्रैल से आरंभ होगी, जो 1 मई तक चलेगी. यह जानकारी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ पीके पाणि ने दी. उन्होंने बताया कि परीक्षा पहली पाली में […]

छात्राओं ने की परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग
दूसरी ओर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआइडीएसओ) के बैनर तले दर्जन भर से अधिक छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग की है. गुरुवार को उन्होंने इस मांग को लेकर साकची स्थित द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज परिसर स्थित विश्वविद्यालय के शाखा कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. उन्होंने बताया कि अभी कोर्स भी पूरा नहीं हुआ है. अत: विश्वविद्यालय प्रशासन को उनकी मांग पर विचार करना चाहिए