चाहिए.फुटबॉल में 11वीं व हॉकी में नौवीं की छात्राएं चैंपियन

महिला दिवस को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में हुई प्रतियोगिता नोवामुंडी : कस्तूरबा बालिका विद्यालय की 11वीं की छात्राओं ने फुटबॉल प्रतियोगिता में 9वीं की छात्राओं को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. वहीं हॉकी प्रतियोगिता में 9वीं की छात्राओं ने 1-0 से 11वीं की छात्राओं को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया. दरअसल अंतर्राष्ट्रीय महिला […]

महिला दिवस को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में हुई प्रतियोगिता

नोवामुंडी : कस्तूरबा बालिका विद्यालय की 11वीं की छात्राओं ने फुटबॉल प्रतियोगिता में 9वीं की छात्राओं को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. वहीं हॉकी प्रतियोगिता में 9वीं की छात्राओं ने 1-0 से 11वीं की छात्राओं को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया. दरअसल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर गुरुवार को प्रतियोगिता हुई. 100 मीटर दौड़ में गीता प्रथम, सुकमुनी कुई द्वितीय व पिंकी मुखी तीसरे स्थान पर रही. निबंध में नानिका-प्रथम, पूजा कुमारी गोप-द्वितीय व संध्या लागुरी तीसरे स्थान पर रही. चित्रकला में प्रीति पुरती, पिंकी सुलंकी, भूमिका दास, श्रीमती केराई विजेता बनी. मुख्य अतिथि बीडीओ अमरेन डांग ने विजेता टीम को सम्मानित किया. उप विजेता टीम को विशिष्ठ अतिथि महिला थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने ट्रॉफी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >