जाति विसंगतियों का हो समाधान, नहीं तो आंदोलन

आनंदपुर. अखिल भारतीय भुइयां कल्याण समिति का महासम्मलेन, केंद्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने कहा आनंदपुर : एक ही जाति के होते हुए भी समाज के कइ लोगों को समान लाभ नहीं मिल रहा है.हम जिन उपजाति धारकों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं.उनका संबध भुइयां समाज के सभी वर्गों से […]

आनंदपुर. अखिल भारतीय भुइयां कल्याण समिति का महासम्मलेन, केंद्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने कहा

आनंदपुर : एक ही जाति के होते हुए भी समाज के कइ लोगों को समान लाभ नहीं मिल रहा है.हम जिन उपजाति धारकों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं.उनका संबध भुइयां समाज के सभी वर्गों से है.अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ,तो हम आंदोलन करने को बाध्य होंगे.
भुइयां जाति के नायक उपजाति को यह लाभ पूर्व में नहीं मिलता था,परंतु 2012 से उन्हें अनुसूचित जाति का दर्जा मिल रहा है. वैसे उपजाति जो अनुसूचित जाति के लाभ से वंचित हैं. उक्त बातें आनंदपुर प्रखंड के बेड़ाकेंदुदा में आयोजित भुइयां कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित महासम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कही. उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र में भाजपा की सरकार चाहे तो उन्हें भी अनुसूचित जाति का लाभ मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि 26 मार्च को रांची में जाति के प्रतिनिधियों की बैठक होगी,जिसमें उक्त विषय पर चिंतन व मंथन किया जायेगा. समाज को शिक्षित बनाने के लिये, नशापान त्यागने तथा महिलाओं को स्वालंबी बनने के लिये प्रेरित किया.

भू-दस्तावेज में विसंगति के कारण नहीं मिल रहा एससी का लाभ : अखिल भारतीय भुइयां कल्याण समिति आनंदपुर के तत्वावधान में आयोजित महासम्मेलन में भुइयां समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि भू दस्तावेजों में हुई विसंगति के कारण भुइयां जाति के विभिन्न पदनाम : पाइक, खंडाइत, खंडाइत पाइक,ओहदार,गंझु, प्रधान, कोटवार जैसे उपजातियों को अनुसूचित जाति का लाभ नहीं मिल पा रहा है. कार्यक्रम में उपस्थित जाति के प्रदेश संयोजक लोकनाथ नाग भितरिया ने सरकार से इस समस्या के समाधान कराने की अपील की. इससे पूर्व कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का स्वागत पारंपरिक ढोल-नगाड़े से करते हुए मंचासिन कराया. मौके पर अतिथियों को भुइयां समाज के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रवक्ता जेबी तुबिद, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, अशोक षाड़ंगी, गंगा प्रसाद सिंह, पंचानन सिंह, रामशरण कोटवार, भरत सिंह, जयप्रकाश भुइयां, पोरेश नायक, देवनाथ नायक, रामकृपाल प्रधान, मदन नायक, शिलवंती देवी, शकुंतला देवी, मनोरमा देवी, बसंती देवी, सुमिश्रा नायक, राजेश कुमार राउत, विभूति भूषण नायक व ओड़िशा, सिमडेगा, खूंटी, आनंदपुर व मनोहरपुर से समाज के हजारों लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >