चाईबासा : नक्सलियों के नाम पर कुछ लोग लेवी वसूल रहे हैं. वैसे लोगों को बख्शा नहीं जायेगा. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को सोनुवा में कही. वे सोनुवा व हाटगम्हरिया प्रखंड कार्यालय के उदघाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि राह से भटके युवक-युवती सरेंडर करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली सरेंडर करें, नहीं तो खोज कर मारे जायेंगे. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मई तक पश्चिमी सिंहभूम की सभी बंद खदानें खोल दी जायेंगी.
सीएम रघुवर दास ने चेताया- नक्सली सरेंडर करें, नहीं तो खोज कर मारेंगे
चाईबासा : नक्सलियों के नाम पर कुछ लोग लेवी वसूल रहे हैं. वैसे लोगों को बख्शा नहीं जायेगा. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को सोनुवा में कही. वे सोनुवा व हाटगम्हरिया प्रखंड कार्यालय के उदघाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि राह से भटके युवक-युवती सरेंडर करें. […]

कान्हू ने विकास देखकर किया सरेंडर: सीएम ने कहा कि नक्सली कान्हू मुंडा व उसके साथियों ने झारखंड में हो रहे विकास को देखकर सरेंडर किया. कान्हू की तरह ही अन्य नक्सली समर्पण करें.आगे कहा कि नक्सली युवक-युवतियों को गुमराह कर
मई तक खुल जायेंगी जिले की सभी बंद खदानें
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल मई तक पश्चिमी सिंहभूम की सभी बंद खदानें खोल दी जायेंगी. सभी बंद खदानों को खोलकर रोजगार बहाल किया जायेगा. उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार ही माइंस खोले जायेंगे.