चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल से आसनबनी को चक्रधरपुर मंडल में विलय करने से आसनबनी खंड के रेलकर्मी और ट्रैकमेन की परेशानी बढ़ गयी है.
18 माह बाद भी आसनबनी खंड के ट्रैकमेन का सर्विस सीट चक्रधरपुर मंडल नहीं पहुंचा. इससे वरीयता सूची निर्धारण, पदोन्नति, एमएसीपी लाभ और वर्ष 2015-16 का बोनस राशि का भुगतान नहीं हो सका है. इससे आक्रोशित आसनबनी रेलखंड के ट्रैकमेन ने विरोध-प्रदर्शन कर रेल प्रशासन को चेतावनी दी है. वहीं दपू रेलवे ट्रैकमेन एसोसिएशन के महामंत्री चांद मोहम्मद ने आसनबनी खंड के ट्रैकमेनों की समस्या का समाधान एक सप्ताह में करने का आश्वासन दिया.
मौके पर आसनबनी के ट्रैकमेन बिराम मुंडी, दिनेश महतो, सोनाराम हांसदा, मलय दास, भवेश महतो, जयदेव दास, विनय मुर्मू, संदीप मंडल, सरोज विश्वास, मिथुन कुमार दास आदि मौजूद थे. मालूम हो कि करीब डेढ़ साल पहले खड़गपुर मंडल के आसनबनी रेलखंड को चक्रधरपुर मंडल में विलय कर
दिया गया है.
