मनोहरपुर के 77 वर्षीय धावक जयप्रकाश ने जीता कांस्य

नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप पदक हासिल कर राज्य का नाम किया रोशन मनोहरपुर : मनोहरपुर के 77 वर्षीय जयप्रकाश केरकेट्टा ने हैदराबाद में संपन्न हुए 38वें नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियन-2017 में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है. 21 से 25 फरवरी तक मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित […]

नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप पदक हासिल कर राज्य का नाम किया रोशन

मनोहरपुर : मनोहरपुर के 77 वर्षीय जयप्रकाश केरकेट्टा ने हैदराबाद में संपन्न हुए 38वें नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियन-2017 में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है. 21 से 25 फरवरी तक मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित उक्त चैंपियनशिप में उक्त पदक हासिल कर 77 वर्षीय श्री केरकेट्टा ने न सिर्फ पश्चिम सिंहभूम का नाम रोशन किया है, बल्कि झारखंड को भी गौरवांवित किया है. उम्र की इस ढलान पर युवाओं के प्रेरणास्त्रोत बन चुके श्री केरकेट्टा की इस उपलब्धि से पूरे गांव के लोग खुश हैं. बेटे भी ले चुके हैं कई मेडल : दूसरी ओर उनके बेटे जेम्स व ज्योतिष ने भी राष्ट्रीय स्तर की दौड़ प्रतियोगिताओं में अपना जलवा दिखाते हुए कई मेडल हासिल कर चुके हैं. बेटी जंसिता केरकेट्टा रांची में पत्रकार है.
दौड़ में महारत हासिल कर चुके जयप्रकाश केरकेट्टा आज भी रोजना 15 से 20 किमी दौड़ते हैं
जयप्रकाश इससे पूर्व 2010 में भी चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय दौड़ में पांच किमी की में दूसरा व 10 किमी दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया था.
2012 में बेंगलुरु में आयोजित दौड़ में 5 व 10 किमी की प्रतियोगिता में दूसरा व तीसरा स्थान पाया.
2013 में बेंगलुरु में आयोजित दौड़ में 5 व 10 किमी में दूसरा व तीसरा स्थान पाया.
2015 में गोवा में आयोजित राष्ट्रीय दौड़ में 5 किमी की दौड़ में सफल नहीं हो सके, लेकिन 10 किमी की दौड़ में तीसरे स्थान पर रहे.
2016 में मैसूर में आयोजित दौड़ में वे 5 किमी की दौड़ में दूसरा स्थान पर रहे.
वो एक घंटे 10 मिनट
जयप्रकाश ने हैदराबाद के गाचीबावली स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 10 किमी की दूरी महज 1 घंटा 9 मिनट व 42 सेकेंड में पूरा किया और तीसरा स्थान पाया.
रोजाना दौड़ते हैं 10 से 15 किलोमीटर
देश के लिए कुछ कर गुजरने की तमन्ना रखने वाले श्री केरकेट्टा ने आने वाले दिनों में भी एथलेटिक्स में आगे भी भाग लेने की बात कही. इससे पहले भी वे कई बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं. बताते चलें कि श्री केरकेट्टा को बचपन से दौड़ में महारत हासिल है. स्कूल के जमाने में वे खुदपोस से चारबंदिया तक करीबन 15 किमी की दूरी रोज दौड़ कर तय करते थे. साल 2010 में वे धनबाद पुलिस से दारोगा की नौकरी कर रिटायर्ड हुए. इसके बाद भी दौड़ का अभ्यास जारी रखा. वे आज भी रोजाना 15 से 20 किमी दौड़ते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >