सेवानिवृत्त व वर्तमान कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज
लेखा पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा की जांच रिपोर्ट में हुआ था मामले का खुलासा
1949, 62,675 क्विंटल चावल व 29,13,140 क्विंटल गेहूं गोदाम से गायब
चाईबासा : बिहार राज्य भंडार निगम (मुख्यालय) पटना के चाईबासा गोदाम से 1949, 62,675 क्विंटल चावल व 29,13,140 क्विंटल गेहूं गोदाम से गायब हो गया है.
चावल और गेहूं की कुल कीमत 64,37,153 रुपये है. चावल व गेहूं गायब होने का मामला सामने आने पर बिहार राज्य भंडार निगम के लेखा पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा ने चाईबासा गोदाम के सेवानिवृत्त सहायक प्रभारी
सतीशचंद्र ठाकुर व वर्तमान सहायक प्रभारी मुकुंद झा पर मुफस्सिल थाना में वित्तीय अनियमितता व राशि गबन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
जांच में हुआ था मामले का खुलासा
भारतीय खाद्य निगम रांची के प्रबंधक ने लेखा पदाधिकारी को मामले की जांच करने का आदेश दिया था. 19 दिसंबर 2016 को लेखा पदाधिकारी ने मामले की जांच की थी. जांच में पाया गया कि गोदाम से 1949, 62,675 क्विंटल चावल व 29,13,140 क्विंटल गेहूं गायब है. स्टॉक से 6493 बोरा चावल कम है. जांच के बाद बड़ा घोटाला सामने आया था.
रिटायर्ड व कार्यरत प्रभारी के कार्यकाल में हुआ गबन
मुफस्सिल थाने में दर्ज मामले में बताया गया है कि तत्कालीन भंडार प्रभारी सतीशचंद्र ठाकुर व वर्तमान भंडार प्रभारी मुकुंद झा के पदस्थापन अवधि में गेहूं व चावल घोटाला हुआ है. इसके बाद लेखा पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा ने दोनों वित्तीय अनियमितता और सरकारी राशि गबन करने का मामला दर्ज कराया.
