चाईबासा : मुख्यमंत्री रघुवर दास चार मार्च को पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा प्रखंड के दौरा पर आ रहे हैं. इसे लेकर उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में अधिकारियों संग बैठक की. तय हुआ कि शून्य ड्रॉप आउट पंचायतों के पांच मुखिया को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे. पांच लोगों को अनुकंपा पर नौकरी का नियुक्ति पत्र देंगे.
आरइओ की ओर से सांसद आदर्श ग्राम में पूर्ण की गयी तीन योजनाओं का मुख्यमंत्री उदघाटन करेंगे. बैठक में डीडीसी सीपी कश्यप, एडीसी जयकिशोर प्रसाद, चक्रधरपुर एसडीओ दिव्यांशु झा, चाईबासा एसडीओ दीपू कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण आदि उपस्थित थे.
