पांच को देंगे नियुक्ति पत्र मानकी-मुंडा, तहसीलदार ही करेंगे महसूल वसूली

मझगांव में बैठक कर हुआ निर्णय चाईबासा : मझगांव के राइसाई हाट मैदान में आंवला पीढ़ के कोल्हान गवर्नमेंट इस्टेट के खेवटदार मानकी रामो बिरुवा की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई. इसमें कहा गया कि मुंडा, मानकी व तहसीलदार हाट-बाजार में महसूल वसूली करेंगे. वहीं मालगुजारी रसीद काटेंगे. मानकी श्री बिरुवा ने कहा कि […]

मझगांव में बैठक कर हुआ निर्णय

चाईबासा : मझगांव के राइसाई हाट मैदान में आंवला पीढ़ के कोल्हान गवर्नमेंट इस्टेट के खेवटदार मानकी रामो बिरुवा की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई. इसमें कहा गया कि मुंडा, मानकी व तहसीलदार हाट-बाजार में महसूल वसूली करेंगे. वहीं मालगुजारी रसीद काटेंगे. मानकी श्री बिरुवा ने कहा कि वसूल होनेवाली राशि से कोल्हान का विकास किया जायेगा. मानकी फूलचंद सामड ने हो आदिवासियों के पर्व-त्योहारों के महत्व के बारे में बताया. सलाहकार मांझी सोय ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर आदिवासियों की जमीन ली जा रही है. जमीन बचाने के लिए लोगों को एकजुट होना होगा.
मानकी आनंद चातार ने कहा कि जल, जंगल, जमीन अब मुंडा, मानकी की बचा सकते हैं. बैठक को जिला परिषद सदस्य सोमनाथ चातार, चढ़ाई पीढ़ के मानकी बागुन बोदरा, भगवान गागराई, थई पीढ़ के मानकी कृष्णा बिरूवा, टुरसू सिंकु ने भी संबोधित किया. इस दौरान सिंगा बोदरा, ईकीर बिरूवा, महेंद्र सवैंया, तरुण चातार, गणेश्वर तिरिया, बासुदेव पाट पिंगुवा, लक्ष्मण हेंब्रम, जगन्नाथ दिग्गी, हीराला हेंब्रम, सत्यहरिश चंद्र चातार, राजाराम बोदरा, रानेश सिंकु, सामू सिंह पिंगुवा, सुखलाल चातार, घनश्याम चातार आदि उपस्थित थे.
वसूली राशि से कोल्हान का विकास होगा
जमीन बचाने के लिए एकजुट हों ग्रामीण
जल जंगल जमीन अब मानकी-मुंडा ही बचा सकते हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >