स्थानीय को नौकरी में दें प्राथमिकता

बोलानी. अवैध रूप से सेल में ठेका श्रमिकों की नियुक्ति के विरोध में प्रदर्शन,ग्रामीणों ने कहा ग्रामीणों ने मेन रोड स्थित सेल की पेट्रोल पंप के पास किया सड़क जाम सेल प्रबंधन ने मांगा 15 दिनों का समय बड़बिल/किरीबुरू : बोलानी आरएमडी सेल में पंचायत चुनाव के बाद अवैध रूप से ठेका श्रमिकों की नियुक्ति […]

बोलानी. अवैध रूप से सेल में ठेका श्रमिकों की नियुक्ति के विरोध में प्रदर्शन,ग्रामीणों ने कहा

ग्रामीणों ने मेन रोड स्थित सेल की पेट्रोल पंप के पास किया सड़क जाम
सेल प्रबंधन ने मांगा 15 दिनों का समय
बड़बिल/किरीबुरू : बोलानी आरएमडी सेल में पंचायत चुनाव के बाद अवैध रूप से ठेका श्रमिकों की नियुक्ति की बात कह कर नवनर्विाचित सरपंच मंगल सिंह मुंडा तथा उनके सैकड़ों समर्थकों ने बुधवार को सड़क पर उतर कर कंपनी के वाहनों को रोक कर विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद बोलानी थाना में थाना प्रभारी विजय कुमार बिहारी के नेतृत्व में ग्रामीणों तथा कंपनी प्रबंधन के बीच एक बैठक की गयी. बैठक में कंपनी के उपमहाप्रबंधक प्रदीप कुमार तथा वरिष्ठ प्रबंधक अमित कुमार विश्वास ने मामले को सुलझाने के लिए ग्रामीणों से 15 दिनों का समय मांगा है. जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव
के बाद 15 युवकों की ठेका श्रमिकों के रूप में नियुक्ति की गयी थी.जिसके विरोध में सरपंच मंगल तथा स्थानियों में काफी नाराजगी है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कंपनी स्वतंत्र एक दल के समर्थकों को ही नियुक्ति दे रही है. ग्रामीणों ने बालागोड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को स्थायी या अस्थायी नौकरी देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >