मेघाहातुबुरू क्रॉसिंग क्षेत्र में दिखा तेंदुआ

किरीबुरू : सेल की मेघाहातुबुरू खदान स्थित क्रॉसिंग प्लांट क्षेत्र में सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे एक तेंदुआ को दो बच्चों के साथ सड़क पार करते देखा गया. खदान की सुरक्षा में तैनात सीआइएसएफ के जवान वाहन से गश्त लगा रहे थे. क्रॉसिंग प्लांट के समीप एक तेंदुआ अपने दो बच्चों के साथ वाहन […]

किरीबुरू : सेल की मेघाहातुबुरू खदान स्थित क्रॉसिंग प्लांट क्षेत्र में सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे एक तेंदुआ को दो बच्चों के साथ सड़क पार करते देखा गया. खदान की सुरक्षा में तैनात सीआइएसएफ के जवान वाहन से गश्त लगा रहे थे. क्रॉसिंग प्लांट के समीप एक तेंदुआ अपने दो बच्चों के साथ वाहन के सामने से सड़क पार कर जंगल में चला गया. जवान और वाहन चालक इतने करीब से तेंदुआ को देख डर गये. सीआइएसएफ जवान ने बताया कि उन्हें अपनी आंख पर भरोसा नहीं हो रहा था. हालांकि इसके पहले मेघालया गेस्ट हाउस, बिरसा चौक पुलिया, मेन मार्केट, चिल्ड्रेन पार्क आदि क्षेत्र में कई बार रात के समय तेंदुआ को घूमते देखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >