चक्रधरपुर : बंगलाटांड के विंजय नदी में रविवार को नहाने गया मोहम्मद इरशाद (12) डूब गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाल कर प्राइवेट क्लीनिक ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बताया जाता है कि कर्बला मुहल्ला निवासी मो सुलेमान (मसाला वाले) का पुत्र मो इरशाद विंजय नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया था. वह पहली बार नदी में नहाने गया था. नहाने के क्रम में ही वह डूब गया. वह तैरना नहीं जानता था. अचानक हुई मौत से इरशाद के परिजन सदमे में हैं. जिस वक्त इरशाद की मौत हुई,
चक्रधरपुर : विंजय नदी में डूबने…
उसके पिता मो सुलेमान मनोहरपुर हाट गये थे. उन्हें मोबाइल पर हादसे की खबर दी गयी. इसके बाद वह इस्पात एक्सप्रेस से लौट आये. मृतक इरशाद उर्दू टाउन मध्य विद्यालय के कक्षा सातवीं का छात्र था.
चार सा पहले बड़े भाई की हो चुकी है मौत : मालूम रहे कि इरशाद के बड़े भाई इरफान की मौत भी सड़क हादसे में चार साल पहले हो चुकी है. वह अपने पिता के साथ सोनुवा हाट करने पहली बार गया था. बाइक से वापसी के क्रम में सड़क हादसे का शिकार हो गया.
दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था इरशाद
