चाईबासा में जल्द खुलेगा फार्मेसी कॉलेज

चाईबासा : चाईबासा में प्रमंडल स्तरीय फार्मेसी संस्थान खुलेगा. इसमें डी फार्मा (डिग्री और डिप्लोमा वर्ग में) की पढ़ाई होगी. इसका नाम राजकीय फार्मेसी संस्थान रखा गया है. राज्य सरकार के संयुक्त सचिव सुधीर कुमार रंजन ने इस संबंध में उपायुक्त को पत्र भेजा है. इसमें फॉर्मेसी संस्थान के लिए 6 एकड़ जमीन की व्यवस्था […]

चाईबासा : चाईबासा में प्रमंडल स्तरीय फार्मेसी संस्थान खुलेगा. इसमें डी फार्मा (डिग्री और डिप्लोमा वर्ग में) की पढ़ाई होगी. इसका नाम राजकीय फार्मेसी संस्थान रखा गया है. राज्य सरकार के संयुक्त सचिव सुधीर कुमार रंजन ने इस संबंध में उपायुक्त को पत्र भेजा है. इसमें फॉर्मेसी संस्थान के लिए 6 एकड़ जमीन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. संस्थान के लिए सरकार ने 10 करोड़ रुपये निर्धारित किया है, जो भवन निर्माण व इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे. सत्र 2017-18 से पढ़ाई शुरू करने की बात कही गयी है.

एकमात्र रांची में है फार्मेसी संस्थान
राज्य में रांची में एक फॉर्मेसी संस्थान है, जो सत्र 2016-17 में शुरू हुआ था. इसमें 60 सीट है. यहां डी फॉर्मा की पढ़ाई चल रही है. चाईबासा में राज्य का दूसरा फॉर्मेसी संस्थान होगा. पलामू में अभी प्रस्तावित है. हजारीबाग व दुमका में फॉर्मेसी संस्थान खोलने की स्वीकृति मिल गयी है.
फार्मेसी कॉलेज में होगी डी फार्मा की पढ़ाई, कॉलेज निर्माण पर खर्च होंगे 10 करोड़ रुपये
सरकार के संयुक्त सचिव ने डीसी को भेजा पत्र, 5 एकड़ जमीन बंदोबस्त करने का निर्देश
मेडिकल कॉलेज को इस वर्ष मिलेगा 10 करोड़
वर्ष 2016-17 में चाईबासा मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति मिली थी. मेडिकल कॉलेज के भवन आदि निर्माण पर 20 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है. इस राशि में से वित्तीय वर्ष 2017-18 में 10 करोड़ रुपये सरकार उपलब्ध करायेगी. सरकार के संयुक्त सचिव ने इस संबंध में उपायुक्त को पत्र भेजा है.
बाहर से स्पेशलिस्ट बुला करें ऑपरेशन मरीजों को रेफर न करें : डॉ प्रवीण चंद्रा
सदर अस्पताल. स्वास्थ्य निदेशक ने हाइड्रोसिल शिविर का किया उदघाटन
कहा, एक-दो माह में सभी 104 दवाएं उपलब्ध हो जायेंगी
स्वास्थ्य विभाग के पास दवा और पैसे की कमी नहीं है, बाहर से बुलाये गये चिकित्सक को पैसे देने का प्रावधान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >