विकास में प्रशासन के साथ ग्रामीणों का भी सहयोग जरूरी : विधायक

मनोहरपुर/किरीबुरू : सरकार व प्रशासन क्षेत्र का विकास करना चाहती है. इसके लिये ग्रामीणों को भी सहयोग करने की आवश्यकता है. उक्त बातें मनोहरपुर की विधायक जोबा मांझी ने कही. वे रविवार को मनोहरपुर प्रखंड के गगंदा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रोवाम के प्रांगण में जिला प्रशासन के तत्वावधान में कल्याण मेला सह जनता […]

मनोहरपुर/किरीबुरू : सरकार व प्रशासन क्षेत्र का विकास करना चाहती है. इसके लिये ग्रामीणों को भी सहयोग करने की आवश्यकता है. उक्त बातें मनोहरपुर की विधायक जोबा मांझी ने कही. वे रविवार को मनोहरपुर प्रखंड के गगंदा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रोवाम के प्रांगण में जिला प्रशासन के तत्वावधान में कल्याण मेला सह जनता दरबार को संबोधित कर रही थी. उन्होंने कहा कि सारंडा के सुदूर क्षेत्र में पूरा जिला प्रशासन ग्रामीणों के लाभ व विकास के लिये पहुंचा है,

लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में यहां उपस्थिति कम दिख रही है.

यहां प्रशासन ने महत्वपूर्ण विभागों के स्टॉल लगाये गये हैं,जिसमे जाकर ग्रामीण अपने वैसे कामों को तुरंत करा सकते हैं,जिसके लिये जिला मुख्यालय दौड़ना पड़ता है. मौके पर विधायक ने जिला प्रशासन से रोवाम में दो दिन स्वास्थ शिविर का आयोजन,संस्थागत प्रसव की व्यवस्था व यहां के स्कूलों में शिक्षकों को नियुक्त करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पाटुंग गांव में पुलिया का निर्माण करायें,जिससे सारंडा-गोइलकेरा मार्ग की दूरी कम हो. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ चिरिया व सेलाई की युवतियों ने स्वागत गीत के साथ किया.
अतिथियों का स्वागत पुष्प-गुच्छ देकर सारंडा पीढ़ के मानकी लागुड़ा देवगम व रोवाम के मुंडा बुधराम सिद्धु ने किया. जनता दरबार में उपायुक्त शांतानु कुमार अग्रहरि,पुलिस अधिक्षक अनीश गुप्ता समेत जिले के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद थे.
पेचा की टीम फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन
प्रशासन द्वारा इस जनता दरबार को लोक लुभावन बनाने के उद्देश्य से आयोजन स्थल पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल व समापन कार्यक्रम के दौरान किया गया. फाइनल मुकाबला जेएसई उपरटोला बनाम डेंजर क्लब पेचा के बीच खेला गया.पेचा की टीम 1-0 से टूर्नामेंट की विजेता बनी.विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियों ने ट्राफी,जर्सी,बुट,नकद व खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को जर्सी देकर सम्मानित किया गया.मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी दिव्यांशु झा,सीआरपीएफ 197 बटालियन के समादेष्टा टीएच.खान,डीएसपी किरीबुरु तौकिर आलम,डीआरडीए के डायरेक्टर अमित कुमार,जिला योजना पदाधिकारी जेजेबी तिर्की,डीएसई आइलिन टोप्पो,एडीसी जयकिशोर प्रसाद,एसीएफ आइडी.मिंज,रेंजर बुधन राम,अंचलाधिकारी केके मुंडू,जेई प्रवीण कुमार समेत विभिन्न विभाग के कई वरीय अधिकारी मौजुद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >