शुक्रवार की रात 10:45 बजे से शनिवार दोपहर 3:30 बजे तक ट्रांसपोर्टिंग ठप
गुवा : सेल की गुवा अयस्क खदान रेलवे साइडिंग से लोड होकर निकली मालगाड़ी शुक्रवार की रात 10:45 बजे बिरसानगर में बेपटरी हो गयी. मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी हो गये. इसके कारण रेलवे साइडिंग से 18 घंटे तक ट्रांसपोर्टिंग ठप रहा. वहीं सेल को करोड़ों को नुकसान हुआ. घटना के बाद रेल लाइन दुरुस्त करने में काफी समय लग गया.
लाइन दुरुस्त करने में शनिवार की दोपहर 3.30 बजे हो गया. इस कारण डीजल इंजन 18 घंटे से बिरसानगर के रेलवे लाइन पर खड़ा रहा. गौरतलब हो कि सेल गुवा अयस्क खदान से स्टील प्लांट भिलाई, राउरकेला, बर्नपुर, दुर्गापुर में लौह अयस्क भेजा जाता है. सेल गुवा अयस्क खदान से एक दिन में तीन मालगाड़ी डिस्पैच होता है.
