जमीन विवाद में पुलिया का काम रुका

चाईबासा : जमीन विवाद में पीडब्ल्यूडी कार्यालय जाने वाले मार्ग पर बन रही पुलिया का काम रूक गया है. इसके कारण सड़क निर्माण रूक गया है. इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है. टुंगरी की ओर से बांधपाड़ा जाने वाले मार्ग पर यह पुलिया पड़ती है. सड़क के कुछ हिस्सा रैयती जमीन पर […]

चाईबासा : जमीन विवाद में पीडब्ल्यूडी कार्यालय जाने वाले मार्ग पर बन रही पुलिया का काम रूक गया है. इसके कारण सड़क निर्माण रूक गया है. इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है. टुंगरी की ओर से बांधपाड़ा जाने वाले मार्ग पर यह पुलिया पड़ती है. सड़क के कुछ हिस्सा रैयती जमीन पर पड़ने के कारण यह विवाद उत्पन्न हुआ है. विभाग जहां पहले बनी पुलिया पर नयी पुलिया बनाना चाह रही है. वहीं रैयती जमीन के मालिक द्वारा उसके जमीन को छोड़कर निर्माण करने की बात कही गयी है.

विभाग अगर रैयती जमीन पर छोड़ कर निर्माण का कार्य करेगी, तो उसे जुबिली तालाब के हिस्से की ओर पुलिया और सड़क का हिस्सा बढ़ाना होगा. ऐसे में तालाब के कुछ हिस्से के कुछ हिस्से को उसे मिट्टी से भरना होगा. लेकिन विवाद का समाधान नहीं होने के कारण पुलिया का निर्माण कार्य रुका पड़ा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >