विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

डीइओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापको संग की बैठक सोनुवा : सोनुवा के एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय भवन में मंगलवार को डीइओ पीके चौबे ने प्रखंड के सभी उच्च विद्यालय व उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की. बैठक में श्री चौबे ने विद्यालयवार शिक्षा व्यवस्था व असैनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए […]

डीइओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापको संग की बैठक

सोनुवा : सोनुवा के एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय भवन में मंगलवार को डीइओ पीके चौबे ने प्रखंड के सभी उच्च विद्यालय व उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की.
बैठक में श्री चौबे ने विद्यालयवार शिक्षा व्यवस्था व असैनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए व्यवस्था को सुधारने का निर्देश दिया. मौके पर डीइओ श्री चौबे ने कहा कि सभी विद्यालय में शौचालय,
चहारदीवारी, प्रयोगशाला, पुस्तकालय की व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने विद्यालय के प्रार्थना सभा के दौरान समाचार वाचन व सुविचार पाठन करने के साथ शिक्षकों को ड्रोस कोड का पालन करने का भी निर्देश दिया. बैठक में प्रभारी प्रधानाध्यापक हिमांशु प्रधान, सुनिल प्रधान, दौलत सिंह यादव, तिलोतमा महतो, जेम्सवॉट मुंडारी, विधान प्रधान, नरेश प्रधान, मधुसूदन सारस्वत आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >