14 की बंदी का कुड़मी व गौड़ समाज ने किया समर्थन

चक्रधरपुर : स्थानीय नीति के विरोध में 14 मई को झामुमो के झारखंड बंद का कुड़मी व गौड़ समाज ने समर्थन दिया है. इस संबध में झारखंड कुड़मी स्टूडेंट यूनियन के नेता रत्नाकर महतो ने कहा कि कुड़मी समाज 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति निर्धारित करने की मांग करती है. उन्होंने कहा […]

चक्रधरपुर : स्थानीय नीति के विरोध में 14 मई को झामुमो के झारखंड बंद का कुड़मी व गौड़ समाज ने समर्थन दिया है. इस संबध में झारखंड कुड़मी स्टूडेंट यूनियन के नेता रत्नाकर महतो ने कहा कि कुड़मी समाज 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति निर्धारित करने की मांग करती है. उन्होंने कहा कि समाज के युवा वर्ग सड़क पर उतरेंगे .

वहीं गौड़ समाज के सदस्य सुदाम प्रधान ने कहा कि स्थानीय नीति के विरोध में आहुत बंदी का समर्थन गौड़ समाज करता है. खतियान को मूल आधार मान कर स्थानीय नीति को लागू करने की मांग की गयी है. राजनीति से उपर उठ कर लोगों को समर्थन करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >