चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी इंदू प्रभा खलको ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक की. बैठक मुख्य सचिव द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में ग्राम स्वास्थ्य व पोषण दिवस, टीकाकरण दिवस की गुणवत्ता में सुधार के लिये किया गया. बैठक में सीडीपीओ ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रत्येक माह स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया. साथ ही बच्चों का सूची तैयार कर टीकाकरण करने, मई व जून में कितनी गर्भवती का प्रसव होना है का सूची तैयार करने का निर्देश दिया.
हर माह करें स्वास्थ्य व पोषण कार्यक्रम
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी इंदू प्रभा खलको ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक की. बैठक मुख्य सचिव द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में ग्राम स्वास्थ्य व पोषण दिवस, टीकाकरण दिवस की गुणवत्ता में सुधार के लिये किया गया. बैठक में सीडीपीओ ने सभी आंगनबाड़ी […]

प्रथम तिमाही में कितनी महिलाओं ने प्रवेश लिया है. कितनी महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच हुआ को सूचीबद्ध करने को कहा गया. आंगनबाड़ी सेविकाओं को दो दिनों के अंदर चिह्वित कर कुपोषित बच्चों को कुपोषण उपचार केंद्र चक्रधरपुर महिला पर्यवेक्षिका की देखरेख में भर्ती कराने को कहा गया. स्वस्थ्य व पोषण दिवस के दिन आंगनबाड़ी सेविका, एएनएम, सहिया को कोताही नहीं बरतने को कहा गया. सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्वीप के अंतर्गत सभी केंद्रों में आयोजित तिथिवार गोदभराई, अन्नप्राशन कार्यक्रम का प्रतिवेदन कार्यालय में जमा करने को कहा गया. मौके पर महिला सुपरवाइजर समेत आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थी.